UK Board 10th-12th Result 2021: उत्तराखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई 2021 सुबह 11 बजे जारी करेगा। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड 31 जुलाई शनिवार के दिन एक साथ दसवीं और बारहवीं के परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://ubsc.uk.gov.in है।
गौरतलब है कि अन्य राज्यों के बोर्ड की ही तरह उत्तराखंड बोर्ड ने भी इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण रद्द किया गया था। इसके बाद बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए जारी करने की घोषणा की थी। इस साल दसवीं परीक्षा के लिए एक लाख 48 हजार और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा के लिए एक लाख 24 हजार छात्रों ने पंजीकरण किया था।
उत्तराखंड बोर्ड ने दसवीं कक्षा के लिए 75:25 फार्मूले का मूल्यांकन मानदंड तय किया था। उत्तराखंड दसवीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए छात्रों के नौवीं के अंकों को 75 फीसदी वेटेज और दसवीं के अर्धवार्षिक और आंतरिक मूल्यांकन में प्रदर्शन को 25 फीसदी वेटेज दिया जाएगा। इसी तरह से उत्तराखंड बारहवीं के रिजल्ट के लिए 50:40:10 का फार्मूला तय किया था। जिसके मुताबिक, छात्रों के दसवीं के प्रदर्शन को 50 फीसदी वेटेज, 11वीं में प्राप्त अंकों को 40 फीसदी वेटेज और 12वीं के प्रदर्शन को 10 फीसदी वेटेज मिलेगा। इसी फॉर्मूले से इस साल दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट तैयार हुआ है।
ऐसे चेक कर पाएंगे उत्तराखंड दसवीं और 12वीं का रिजल्ट
-सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://ubsc.uk.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आपको दसवीं और 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इस तरह आपका दसवीं और 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
