दून में पत्नी की हत्या कर चौकी पहुंचा पति, दूसरे से बात करने के शक में मार डाला

दून के पटेनलगर में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या कर पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

0 2,229

 

दून के पटेनलगर में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या कर पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

दून के पटेनलगर में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या कर पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में मालूम हुआ कि आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत करती थीं। कई बार पति ने ऑनलाइन लूड़ों खेलते हुए अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति से बात करते हुए देखा था। जिस कारण पति गुस्से में था।
इंस्पेक्टर रविंद्र यादव के मुताबिक हरभजवाला पटेलनगर निवासी चंगेज खान पुत्र लियाकत अली अपनी पत्नी शबाना (45) और बच्चों के साथ रहते है। पिछले कई दिनों से पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पति ने ऑनलाइन लूड़ो खेलने के लिए मना किया था। क्योंकि पत्नी शबाना एक व्यक्ति से बातचीत करती थी। कई बार उसे रोका भी था, लेकिन वह नहीं मानी। रविवार तड़के 4:30 बजे गुस्से में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। सुबह करीब 7:30 बजे वह आईएसबीटी स्थित पुलिस चौकी में पहुंचा और हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है।

मुख्य संपादक मनीष सकलानी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More