आज दिनांक 08/05/2022 को सहस्त्रधारा घूमने आए एक युवक और उसके साथ चार युवतियां थी जो की गाडी संख्या UK07DS6555 कार जिन्होंने सहस्त्रधारा में टोल टैक्स ना देने पर बवाल खड़ा कर दिया वहीं मौके पर मौजूद पोल खोल उत्तराखंड पोर्टल के संपादक
श्री राजेश बहुगुणा भी मौजूद थे जिन्होंने घटना को अपने कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया तो कार से महिला ने उतरकर राजेश बहुगुणा के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और साथ ही उस कार चालक द्वारा तमंचा निकाला गया जिस पर स्थानीय लोगो में आक्रोश उत्पन्न हो गया और मौके पर ही कार चालक को पीटा गया। क्या भारत के चोथे स्तंभ को भी इतना भी हक़ नही की वो किसी गलत चीज का विरोध कर सके, पत्रकार के साथ इस तरह की बदतमीजी बिल्कुल भी बर्दाश नही की जायेगी हम चाहते हैं की उस कार चालक और उस महिला के उपर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए जो दिन दहाड़े देहरादून के माहोल खराब कर रहे है।