आशा रोड़ी पर अर्थ दंड के नाम पर व्यापारियों का किया जा रहा उत्पीड़न दून वैली व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसोन ने किया इसका विरोध

आशा रोड़ी पर अर्थ दंड के नाम पर 20,000 रुपए व्यापारियों से वसूला जा रहा हैं उसके बाद माल पर जो 40% परसेंट अर्थदंड हैं वो भी लिया जा रहा हैं जो की एक दम गलत हैं।

0 213

 

आज दिनांक 11/05/2022 को दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसोन के नेत्र्तव में जी एस टी के ज्वाइंट कमिश्नर श्री राकेश वर्मा से मुलाकात कर उन्हें आसारोडी चेक पोस्ट पर हो रहे व्यापारियों के उत्पीड़न के बारे में बात की और जो अर्थदंड वसूला जा रहा है उस को हटाने के लिए कहा ताकि व्यापारी वर्ग को राहत मिल सके।
ओर नीचे दिए बिन्दुओ पर अपना पक्ष रखा।
1. आशा रोड़ी पर अर्थ दंड के नाम पर 20,000 रुपए व्यापारियों से वसूला जा रहा हैं उसके बाद माल पर जो 40% परसेंट अर्थदंड हैं वो भी लिया जा रहा हैं जो की एक दम गलत हैं।
2. 5000 रुपए का व्यापारी माल ला रहा है और उसके ऊपर 20,000 जी एस टी अधिकारियो द्वारा अर्थदंड लगा दिया जाता है फिर 5000 के उपर 40% अर्थदंड लगा दिया तो व्यापारी वर्ग कहा से उस अर्थदंड का भुगतान करेगा।
3. अगर हमारा ईबे बिल 12 बजे खतम होता है तो अगर हम उसे अपडेट नहीं कर पाए तो अधिकारी द्वारा 20,000 रुपए अर्थदंड के नाम पर लिए जा रहे है जो की बहुत ही निंदनीय है इसका व्यापारी वर्ग पुरजोर विरोध करता हैं।
4. दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल एवम समस्त व्यापारी वर्ग सरकार से मांग करता है की हमारे इन निम्न बिंदुओं पर थोड़ा संज्ञान लिया जाए और व्यापारियों को थोड़ी सी रिहायत दी जाए इस तरह से व्यापारी वर्ग से अर्थदंड ना लगाया जाये जिससे व्यापारी अपना व्यापार आराम से कर सके।
इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज मेसोन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा,उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, उपाध्यक्ष विनीत मिश्रा, संरक्षक रवि मल्होत्रा उपस्थित रहे।

मुख्य संपादक मनीष सकलानी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More