क्या फ़ायदा मातृ दिवस के दिखावा करने का जब साल भर हम अपनी माँ की कद्र नही करेंगे तो

मां क्या होती है मां वो होती है जो हमें जन्म देती है हमें इस दुनिया में लाती है हमें पालपोस कर बड़ा करती है चलना सिखाती है सही गलत सिखाती है

0 105

 

 

मां क्या होती है मां वो होती है जो हमें जन्म देती है हमें इस दुनिया में लाती है हमें पालपोस कर बड़ा करती है चलना सिखाती है सही गलत सिखाती है हमारे मुरझाए चेहरे पर मुस्कान लाती है दुनियां हर कोने में हमें जो सुकून नहीं मिलता वो सुकून ढूंढकर कर हमारे लिए लाती खुद भूखी भले ही रहे लेकीन हमारा पेट भरती है अपने सपने अरमान पूरा नहीं करती हमारे सपने अरमान हमारी उड़ान भरने में हमारी मदद करती है हमारी हर खुशी को सबसे खास खुशी बनाती है हम भले ही खामोश रहे हैं लेकीन हमारे दर्द ख़ामोशी को पहचान कर उस दर्द दुख को भुलाने के लिए हमें हंसाती है ज़िंदगी की मुश्किलों से लड़ना सिखाती है मोहब्ब्त से दुनियां को जीतना बताती है मां भगवान का साक्षात वो रूप होती है जो बच्चों पर विपदा आने पर काली बन जाती है खुद सोए ना सोए लेकीन हमें चैन की सुकून की लोरी सुनाकर सुलाती है जो खर्च में से पैसा बचाकर हमारे लिए खेल खिलौने कपड़े खरीद कर हमें देती है मां के आंचल में जब हम सर रख कर रोते हैं तो वो हमें जन्नत तक पहुंचा देती है वो सुकून मिलता है जो दुनियां के किसी कोने में दौलत शोहरत में नहीं मिलता जो प्यार मां की गोद में मिलता है वो किसी के प्यार में नहीं मिल सकता ऐसी होती है मां सारी दुनिया मां से और मां के प्यार से बनती है और हमें मां की केयर रिस्पेक्ट करनी चाहिए

आप सभी  को मातृ दिवस की हार्दिक बधाई

 

रिपोर्टर शबनम अंसारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More