उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता और आठ बार विधायक रह चुके हरबंस कपूर का निधन

हरबंस कपूर जी आठ बार विधायक रह चुके है और उनकी पकड़ इतनी मजबूत थी विधान सभा क्षेत्र में की इतनी अच्छी पकड़ कोई नही बना सकता

0 1,292

उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता हरबंस कपूर जी अचानक निधन की खबर सुन कर सभी की आँखे नम है। विधान सभा सीट से विधायक हरबंस कपूर जी के निधन से लगा सबको धक्का राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ थी और वो अपनी पार्टी को साथ लेकर चलते थे और लगातार मीटिंग भी कर रहे थे रविवार को भी मीटिंग हुई ओर वो उस मीटिंग में भी शामिल हुए हरबंस कपूर जी के निधन से गली मोहल्ले में शोक व्यक्त हो रहा है सब लोग सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि रात का खाना खाने के बाद वो आराम करने अपने कमरे में गए और सो गए सुबह जब चाय नाश्ते पर बुलाने आए तो वो उठे नहीं और सबने डॉक्टर को बुलाया और उसके बाद हॉस्पिटल ले जाया गया और उनको हॉस्पिटल मै मृत घोषित कर दिया गया।
मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है ।
हरबंस कपूर जी आठ बार विधायक रह चुके है और उनकी पकड़ इतनी मजबूत थी विधान सभा क्षेत्र में की इतनी अच्छी पकड़ कोई नही बना सकता
7 जनवरी 1946 में जन्मे हरबंस कपूर जी और 2007 से और 2012 तक वो उत्तराखण्ड के अध्यक्ष रहे चुके और उनको 1985 में एक बार हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उसके बाद उन्होंने कभी हार नही मानी और लगातार आठ बार जीते और अपनी सीट पर बैठे रहे।
सभी नेता राजनेताओं में शोक की लहर है और सभी नम आंखों से हरबंस कपूर जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

रिपोर्टर शबनम अंसारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More