शादी होने से पहले ही लोट गई बारात
शाम को लक्खीबाग से बारात आनी थी लेकिन बारात को लोटा दिया गया और शादी समारोह रोक दिया गया बड़े नेता और पार्षद भी मौके पर मौजूद थे लेकिन किसी की एक ना चली और इस तरह से गरीब परिवार वालों को शादी ना करने का फैसला करना पड़ा । खाना पीना सब कुछ तैयार था दहेज़ भी सब था लेकिन सब रखा रह गया और शादी समारोह रोक दिया गया
देहरादून उत्तराखंड शादी समारोह में हुआ बवाल देहरादून में शर्मा कॉलोनी स्थित कबाड़ी बाजार में झुग्गियों में रहने वाले एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी तय की रिश्ते को लगभग 6 महीने हो गए थे। तो लड़की के परिवार ने लड़की की शादी रख दी और आज लड़की की शादी थी शाम को और घर में चहल पहल खुशी का माहौल था अचानक किसी करीबी ने या किसी और ने पुलिस को खबर दे दी की जिस लड़की की शादी परिवार वाले करवा रहे हैं वो कम उम्र की है और ये शादी गैर कानूनी है कम उम्र में लड़की की शादी गलत है तो उसके बाद पुलिस आ गई और लड़की के परिवार वालों को ले गई बताया जा रहा है कि लड़की के पिता नहीं है और आस पड़ोस वालों ने ये सब शादी के इंतजाम जैसे तैसे कराए थे कि किसी की बेटी इज्जत से रुखसत हो जाए लेकिन तकदीर को कुछ और ही मंजूर था जब बात पुलिस के पास पहुंच गई तो बहुत हंगामा हुआ दरसल परिवार का कहना है कि जब झुग्गियों में आग लगी थी तो उनके सारे ज़रूरी कागज़ात जल गए सामान के साथ कुछ नहीं बचा था उनके पास उसके बाद उन्होंने हर जगह कागज़ात बनवाने गए लेकिन सबने इनकार कर दिया और शादी लड़की की कर रहे हैं हम लेकिन लड़की की उम्र भी काफी है बस हाइट कम होने के कारण पता नहीं चल रहा है शाम को लक्खीबाग से बारात आनी थी लेकिन बारात को लोटा दिया गया और शादी समारोह रोक दिया गया बड़े नेता और पार्षद भी मौके पर मौजूद थे लेकिन किसी की एक ना चली और इस तरह से गरीब परिवार वालों को शादी ना करने का फैसला करना पड़ा । खाना पीना सब कुछ तैयार था दहेज़ भी सब था लेकिन सब रखा रह गया और शादी समारोह रोक दिया गया
