उत्तराखंड सख्त भू कानून आंदोलन यात्रा देहरादून में हुई संपन्न,अंडर करंट यात्रा से पहाड़ में गरमाई राजनीति

भू कानून को लेकर उत्तराखंड मे अंडर करंट यात्रा से पहाड़ में गरमाई राजनीति , उत्तराखंड में सख्त कानून लागू करने की मांग को लेकर 1000 किलोमीटर की यात्रा आज देहरादून में संपन्न हो गई।

0 839

मै

भू कानून को लेकर उत्तराखंड मे अंडर करंट यात्रा से पहाड़ में गरमाई राजनीति , उत्तराखंड में सख्त कानून लागू करने की मांग को लेकर 1000 किलोमीटर की यात्रा आज देहरादून में संपन्न हो गई।देहरादून के गांधी पार्क में उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा समर्थित इस यात्रा का स्वागत केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के द्वारा किया गया। काशी सिंह ऐरी और उत्तराखंड क्रांति दल के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल-बुके और माल्यार्पण करके यात्रा से लौटे प्रभातकुमार एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड मे सख्त भू कानून लागू किया जाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।भू कानून को लेकर जन जागरण करने के लिए इस यात्रा का नेतृत्व सोशल एक्टिविस्ट प्रभात कुमार ने किया। यात्रा का मुख्य फोकस पहाड़ के लोगों को कानून के प्रति जागरूक कराने पर था। प्रभात कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहाड़ में भू कानून लागू कराने को लेकर जनता में बहुत बढ़िया रुझान है और भू कानून शिथिल करने को लेकर सत्ताधारी दल के प्रति लोगों में काफी गुस्सा है। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि सहारनपुर, बिजनौर और मेरठ को उत्तराखंड में मिलाने की बात करने वाले दिल्ली वाले दल कभी भी भू कानून के समर्थक नहीं हो सकते, यही कारण है कि इसे समिति बनाकर लटकाया जा रहा है।इससे पहले सख्त भू कानून यात्रा का आज छिद्दरवाला में ऋषिकेश विधानसभा के प्रत्याशी मोहन सिंह असवाल तथा उनके कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके पश्चात डोईवाला में उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष संजय डोभाल और केंद्रपाल सिंह तोपवाल के नेतृत्व में भू कानून आंदोलन के यात्रियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।इस यात्रा में प्रभात कुमार के साथ दयाराम, जसवीर सिंह, डी पी सिंह, राजेंद्र सिंह, पूजा चमोली आदि दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता तथा उत्तराखंड क्रांति दल के तमाम कार्यकर्ताओं सहित आम लोग शामिल थे। गांधी पार्क में संपन्न इस यात्रा के स्वागत में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी, किशन सिंह मेहता, जय प्रकाश उपाध्याय, राजेश्वरी रावत,  किरन रावत, राहुल गड़िया, सुनील ध्यानी आदि दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।

मनीष सकलानी मुख्य संपादक


http://Www.khabargoonj.secretsofweb.in

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More