देवभूमि के दिव्य बालक के नाम से विश्व मे प्रसिद्ध है उत्तराखंड का आध्यात्मिक कोहिनूर प्रद्युम्न बड़ोनी
प्रद्युम्न 7 वर्ष की आयु में india book of record में (पुरे भारतवर्ष में सबसे अधिक) भगवतगीता के श्लोको को एक मिनट में बोलने में कीर्तिमान रिकॉर्ड स्थापित कर चुके है
सोशल मिडिया पर वायरल हमारे उत्तराखण्ड का आध्यात्मिक कोहिनूर प्रद्युम्न बड़ोनी।
इन्हे उत्तराखण्ड में देवभूमि के दिव्य बालक के नाम से जाना जाता है, 3 वर्ष की आयु से ही अपने आध्यात्मिक ज्ञान को लेकर ये चर्चा में है।
प्रद्युम्न 7 वर्ष की आयु में india book of record में (पुरे भारतवर्ष में सबसे अधिक) भगवतगीता के श्लोको को एक मिनट में बोलने में कीर्तिमान रिकॉर्ड स्थापित कर चुके है।
यह आद्यात्मिक विडियो बना कर लोगो को भक्ति के लिये प्रोत्साहित करते है, देश विदेशो में भी इनकी वीडियोस को खासा पसंद किया जाता है इनकी वीडियोस पर मिलियन्स व्यूज है।
जानी मानी हस्तियों के साथ प्रद्युम्न को देखा जाता रहा है फिर चाहे वो उत्तराखंड मुख्यमंत्री के मिडिया एडवाइसर हो या राजधानी देहरादून के मेयर।
कभी वो कर्नल कोठियाल जी के साथ दिखाई देते है तो कभी इस्कॉन के वरिष्ठ गुरु महाराज नवयोगेन्द्र स्वामी जी के साथ।
हाल ही में उन्हें विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक पथ-प्रदर्शक अमोघ लीला प्रभु जी के साथ देखा गया।प्रद्युम्न से बात करने पर उन्होंने हमारी टीम को बताया की यदि हम भारत भूमि पर जन्म लेकर भी कृष्ण भक्ति ना कर सके तो ये हमारे जीवन का बड़ा दुर्भाग्य होगा।
