पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान के गणेश मंदिर को फिर से बनाने की ली जिमेदारी

वीडियो वायरल होने के बाद PM इमरान खान ने ट्वीट कर गणेश मंदिर पर कल हुए हमले की कड़ी निंदा की। इमरान खान ने यह भी वादा किया था कि उनकी सरकार इस मंदिर का जीर्णोद्धार भी करवाएगी।

0 848

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने एक हिंदू मंदिर पर हमले के आरोपियों को फौरन गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है किरहीम यार खान में मंदिर पर हमले के लिए जिन आरोपियों ने भड़काने का काम किया है, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। कोर्ट ने मंदिर की मरम्मत करने का आदेश भी दिया है। इस हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया शेयर किया गया था।वीडियो वायरल होने के बाद PM इमरान खान ने ट्वीट कर गणेश मंदिर पर कल हुए हमले की कड़ी निंदा की। इमरान खान ने यह भी वादा किया था कि उनकी सरकार इस मंदिर का जीर्णोद्धार भी करवाएगी। पंजाब के भोंग शहर में मौजूद गणेश मंदिर में कट्टरपंथियों ने जमकर उत्पात मचाया था। मूर्तियों को खंडित किया गया, मंदिर में लगे झूमर, कांच जैसे सजावटी समान को तोड़ दिया गया। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है

मनीष सकलानी मुख्य संपादक

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More