दून पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2021 का राजधानी में सफल आयोजन
देहरादून में आयोजित दून पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2021 में 250 से अधिक पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आदित्य चौहान राज्य मंत्री भाजपा रहे। विशिष्ठ अतिथि श्री तरुण भाटिया उपाध्यक्ष एपीएसए, श्री रमेश आनंद, आचार्य सुशांत, पं संतोष मिश्रा ने प्रतिभागियों को मेडल, ट्राफियां और प्रमाण पत्र वितरित किए।
बेंच प्रेस में सर्वश्रेष्ठ विजेता राजा कुरैशी, कौशल धीमान और सौरभ रावत थे और डेड लिफ्ट में कौशल धीमान, दिशांत पांडे और नमन थे। महिला प्रतिभागी काजल शर्मा, रितु, तान्या, विद्या आदि अपने वर्ग में सर्वोत्तम रहीं। आयोजक प्रशांत तलवार ने मार्गदर्शन के लिए अपने गुरु अर्जुन गुलाटी और उनकी टीम के सदस्यों संजय सक्सेना, शशांक शर्मा, जतिन भारती, अंकित मिश्रा, आलोक, आदित्य वर्मा, सागर रावत आदि को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। श्री सुमित आनंद को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
