मुख्यमंत्री ने एक क्लिक पर किया आंगनवाड़ी कार्मिकों के खाते मै सीधा 30.74 करोड़ जमा

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम स्तर पर कार्यरत आंगनवाड़ी कार्मिकों को प्रोत्साहन एवं मानदेय धनराशि का एकसाथ ऑनलाइन डीबीटी हस्तान्तरण मुख्यमंत्री द्वारा एक क्लिक पर उनके आवास पर शुक्रवार को किया गया।

0 517

 

देहरादून।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम स्तर पर कार्यरत आंगनवाड़ी कार्मिकों को प्रोत्साहन एवं मानदेय धनराशि का एकसाथ ऑनलाइन डीबीटी हस्तान्तरण मुख्यमंत्री द्वारा एक क्लिक पर उनके आवास पर शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में विभागीय मंत्री रेखा आर्या द्वारा भी ऑनलाइन रूप से प्रतिभाग किया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्मिक संगठनों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, मिनी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में क्रमशः 1800, 1500 एवं 1500 की वृद्धि की गई है। जिसके पश्चात उत्तराखंड देश में आँगनवाड़ी कार्मिकों को सर्वोच्च महत्वपूर्ण मानते हुए सर्वाधिक मानदेय देने वाला तीसरा राज्य हो गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते केसेस को देखते हुए सभी लोग गाइडलाइन का पालन करें। इस संबंध में समीक्षा के बाद कुछ और भी जरूरी निर्णय लिए जाएंगे। विभाग के सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य की कुल 14495 आँगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को 9300 प्रति कार्मिक की दर से लगभग 13 करोड़, कुल 14265 आँगनवाड़ी सहायिकाओं को 5250 प्रति कार्मिक की दर से लगभग 7.5 करोड़ तथा 4957 मिनी कार्यकर्त्रियों को 6250 प्रति कार्मिक की दर से लगभग 3 करोड़ रुपये तथा इस प्रकार समस्त 33717 कार्मिकों को माह दिसम्बर हेतु देय लगभग 24 करोड़ रुपये मानदेय का भुगतान किया जा रहा है।
इस मौके पर कोरोना काल में आंगनवाड़ी कर्मियों द्वारा समर्पित भाव से किये गए कर्तव्य पालन के लिए प्रोत्साहन स्वरूप मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा संख्या 375 के क्रियान्वयन हेतु समस्त 33717 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, मिनी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं को रु0 2000/- प्रति कार्मिक की दर से कुल रु0 6.74/- करोड़ का ऑनलाइन डीबीटी हस्तांतरण भी एक क्लिक पर किया गया।
वहीं सीडीपीओ नीतू फुलारा ने इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। बता दें कि फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में आंगनवाड़ी कर्मियों की महत्ता एवं भूमिका के दृष्टिगत मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 375 के द्वारा कोविड 19 बचाव एवं रोकथाम हेतु कार्यरत कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप 5 माह तक रु0 2000/- प्रतिमाह धनराशि के भुगतान की घोषणा की गई थी। जिसका क्रियान्वयन करते हुए माह सितंबर की प्रोत्साहन राशि अक्टूबर में माह अक्टूबर की राशि नवंबर में, माह नवंबर की राशि दिसम्बर में तथा माह दिसम्बर की प्रोत्साहन राशि आज कार्यक्रम के द्वारा हस्तांतरित की गई। इसी प्रकार माह जनवरी की धनराशि फरवरी में हस्तांतरित की जाएगी। यह ऑनलाइन डीबीटी हस्तांतरण इंडसइंड बैंक के सहयोग से किया गया ।
साथ ही मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत 3067 लाभार्थियों को रुपये 3000 प्रति लाभार्थी की दर से माह जनवरी हेतु कुल रूपये 92 लाख का ऑनलाइन डीबीटी हस्तान्तरण भी कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ऑनलाइन जुड़कर कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां विभाग की रीढ़ हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, मिनी कार्यकर्त्रियों तथा सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि भी की है । इस अवसर पर सचिव हरि चंद्र सेमवाल, उपनिदेशक डॉ0 एसके सिंह, कार्यक्रम अधिकारी एसके त्रिपाठी, भारती तिवारी, राज्य नोडल अधिकारी अखिलेश मिश्र, स्टेट हेड, इंडसइंड बैंक संदीप सेमवाल रीजनल हेड आशीष गैरोला तथा अन्य उपस्थित रहे ।

मनीष सकलानी मुख्य संपादक

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More