अफ़वायो मैं ना दे ध्यान बद्रीनाथ धाम मैं नहीं पड़ी गयी मुस्लिम समुदाय द्वारा नमाज़

मंदिर से एक किलोमीटर दूर बंद कमरे में पढ़ी गई नमाज

0 571

सोशल मीडिया में अफवाहें फैलाई जा रही हैं और लोग बिना पुष्टि किए गलत जानकारियां शेयर कर रहे हैं जो कि गलत है. उन्होंने कहा कि चमोली पुलिस का लोगों से निवेदन है कि कृपया बिना तथ्यों की पुष्टि किये कोई भी भ्रामक खबर साझा ना करें. चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि बदरीनाथ में एक पार्किंग बन रही है जो मंदिर से एक किलोमीटर पहले हैं. इस पार्किंग निर्माण का काम नरेंद्र पंवार नाम का ठेकेदार करवा रहा है. इस ठेकेदार ने काम करने के लिए मुस्लिम मजदूरों को बुलाया है.
मंदिर से एक किलोमीटर दूर बंद कमरे में पढ़ी गई नमाज
पुलिस के अनुसार, ऐसे 15 मजदूरों ने 21 जुलाई को 7 बजे सुबह बंद कमरे में, बिना लाउडस्पीकर के और मौलवी की अनुपस्थिति में नमाज पढ़ी. लेकिन इस दौरान किसी तरह का आयोजन नहीं हुआ था. पुलिस के अनुसार क्योंकि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, इसलिए पुलिस ने इस मामले में डीएम एक्ट में मुकदमा भी लिख दिया है. इसकी विवेचना जारी है और अगर कुछ सबूत सामने आते हैं तो इस पर कार्रवाई की जाएगी
– मनीष सकलानी खबर गूंज संपादक

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More