दिनांक 14/04/2022 को दून विहार जाखन में व्यापारियों की समस्या सुनी जिस में व्यापारियों द्वारा बताया गया की दो दिन पहले नगर निगम , शासन और एमडीडीए एवम क्षेत्रीय पार्षद द्वारा एकत्रित होकर व्यापारियों पर कुछ करवाई करने की बाते चल रही थी जिस कारण व्यापारियों में भय की स्तिथि पैदा हो गई की कई शासन प्रशासन द्वारा उनपर कोई करवाई ना होजाए जिस कारण दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल कै अध्यक्ष श्री पंकज मैसोन जी को वहां के व्यापारियों द्वारा बुलाया गया और अपनी समस्या कै बारे में अवगत करवाया उसके बाद अध्यक्ष पंकज मैसोन जी ने माननीय मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी को तुरंत फोन कर कै व्यापारियों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया और मेयर साहब द्वारा आश्वासन दिया गया की व्यापारियों के ऊपर कोई भी परेशानी नई आने दी जाएगी हम सब व्यापारियों के साथ हैं कुछ भी ऐसा कदम निगम के द्वारा नही उठाया जाएगा जिससे व्यापारियों। को परेशानी का सामना करना पड़े।
इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज मैसोन, महामंत्री पंकज दीदान, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा सचिव दिव्य सेठी मौजूद रहे।
