शहीद भगत सिंह सेवा दल के अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र सिंह शंटी जी एवम उनके पुत्र डॉक्टर ज्योत जीत जी का व्यापार मंडल के पद अधिकारियों एवम व्यापारियों द्वारा श्री केदारनाथ धाम जी का स्मृति चिन्ह देकर एवम शॉल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष पंकज मैसोन जी द्वारा कहा गया की जिस प्रकार दोनो पिता पुत्र द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना काल में मृतकों के शव का अंतिम संस्कार किया वो बहुत ही सरहनीय हैं

0 1,507

दिनांक 06/04/2022 को दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल रजी. द्वारा अपने मुख्यालय में डॉक्टर जितेंद्र सिंह शंटी जी एवम उनके बेटे डॉक्टर ज्योत जीत जी द्वारा कोरोना काल में दिल्ली में 4200 लोगो का अंतिम संस्कार किया साथ ही हर जरूरत मंद इंसान तक अपनी सेवाएं पहुंचाई। डॉक्टर शंटी वीर जी को पद्मश्री अवार्ड से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया। उत्तराखंड के लिए यह हर्ष का विषय है की अब सहीद भगत सिंह सेवा दल उत्तराखंड में अपना विस्तार 2022 में बहुत ही बड़े उसमे करने वाला हैं और दिल्ली में जिस तरह अपनी सेवाएं दे रहे है इसी तरह उत्तराखंड में भी अपनी टीम तेयार करने वाले हैं। अध्यक्ष पंकज मैसोन जी द्वारा कहा गया की जिस प्रकार दोनो पिता पुत्र द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना काल में मृतकों के शव का अंतिम संस्कार किया वो बहुत ही सरहनीय हैं क्योंकि जिस वक्त परिवार के ही लोग एक दूसरे से दूर भाग रहे थे उस समय दोनो पिता पुत्र द्वारा कोरोना जेसी महामारी में खड़े रहना बड़ी बात है और हमें ऐसे कोरॉना के महा नायको से सीख लेनी चाहिए और भविष्य में किसी प्रकार की भी समस्या का डट कर सामना करना चाहिए और साथ ही उनको आश्वस्त करवाया की उत्तराखंड में कहीं भी हमारे संगठन की आपको आवश्यकता हो तो हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर जन सेवा में कार्य करेंगे। इस अवसर पर पूर्व दर्जमंत्री प्राप्त कैबिनेट मंत्री माननीय विश्वास डावर, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा माननीय बलजीत सोनी, अध्यक्ष पंकज मैसोन, संरक्षक सुशील अग्रवाल, संरक्षक रवि मल्होत्रा, कालू भगत जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, उपाध्यक्ष राजीव सच्चर, महामंत्री पंकज दीदान जी, युवा सचिव दिव्य सेठी, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, सचिव विनय नागपाल, कोषाध्यक्ष राकेश किशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष विनीत मिश्रा, सलाहकार रोहित बहल, संयोजक अमरदीप सिंह, संयोजक दीपू नागपाल, युवा उपाध्यक्ष मनीष मोनी, युवा सदस्य रजत गुप्ता, सचिन आनंद, संयोजक विवेक सेठी, गोपाल कपूर, गगन सेठी, धीरज विग, मनीष कुलेथा, अजय गुजराल, मन्नी विज, शानू सभरवाल, सनी सेठी, मनीष वासन, मोहम्मद राशिद, नवीन अरोरा, गुरजिंदर सिंह आनंद, रविंद्र सिंह आनंद, चिट्टे वीर जी, अमरजीत छाबरा, जसपाल सिंह, ज्योतिनरुला, राजेश कुकरेजा अन्य कई व्यापारी गण मौजूद रहे।

मनीष सकलानी मुख्य संपादक

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More