बैठक मै सभी व्यापारी भाइयों से अपील है की जिस तरह से कोरोना के केस अब देहरादून में बढ़ रहे हैं उसके लिए आज जिलाधिकारी श्री आर राजेश कुमार जी द्वारा व्यापार मंडल के पद अधिकारी गणों के साथ एक बैठक करी और बाजारों में सभी व्यापारी भाइयों से अपील करने को कहा की हमारी सभी व्यापारी भाइयों से यही अपील है की अपनी दुकानों में मास्क पहनकर बैठे, बार बार हाथो को सैनीटाइज करे साथ ही सभी ग्राहकों को भी जागरूक करे की सभी मास्क का उपयोग करे और हाथों को बार बार सैनीटाइज करे। इस बार कोरोना के साथ साथ एक नया वायरस जिसका नाम omicron है वह भी अब देहरादून में दस्तक दे रहा हैं। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेसोन द्वारा कुछ टीमों का गठन किया गया है जो की बाजारों में अपने अपने क्षेत्रों में प्रत्येक व्यापारी की दुकानों पर जाकर उनसे कोविड के नियमो का पालन करने को कहेगी और साथ ही। हम अब किसी को खोना नही चाहते हैं पिछले साल कई अपनो को खो चुके हैं। इसलिए आप सभी व्यापारी भाइयों से अपील है अपना, अपने परिवार का, अपने ग्राहकों का ध्यान रखे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, संरक्षक तेजप्रकाश तलवार, महासचिव पंकज दीदान,a उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष विनीत मिश्रा, पटेल नगर अध्यक्ष अमरदीप सिंह, कारगी अध्यक्ष हेम रस्तोगी, युवा सचिव दिव्य सेठी, संयोजक तहसील सेहगल, शिवम मार्केट संयोजक श्याम सुंदर, ज्योतिनारुला, नीरज अग्रवाल, जसपाल सिंह प्रेमनगर अध्यक्ष पुनीत सहगल डिस्पेंसरी रोड मनीष आदि कही व्यापारी गण मौजूद रहे।*
मनीष सकलानी मुख्य संपादक

