इसके मुख्य आयोजक श्री संदीप गुप्ता जो कि स्व0 किशोर कुमार जी के भक्त हैं। बचपन से उन्हीं के गीत गुनगनाते हैं और उन्हीं के बंगले के नाम पर उन्होंने अपने Musical Studio का नाम “गौरी कुंज स्वरांजलि’ रखा जो कि देहरादून में अपना एक उच्च स्थान रखता है। इस कार्यक्रम में श्री संदीप गुप्ता जी के द्वारा किशोर साहब के अंदाज में बचना ऐ हसीनों लो मैं आ गया, लोग कहते हैं मैं शराबी हूँ व हम दोनों दो प्रेमी आदि गीत प्रस्तुत कर दर्शकों के मन में उल्लास भर दिया। श्री राजेश गोयल एडवोकेट द्वारा कस्में वादे प्यार वफा सब बाते हैं, व नाम गुम जायेगा आदि मर्म स्पर्शी गीत अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत किये। श्री मेहबूब आलम ने ऐ रश्मी जुल्फें व जन्म-जन्म का साथ है निभाने को आदि नगमें अपनी दिलकश आवाज में पेश कर मोहम्मद रफी साहब की याद को ताजा कर दिया। डा0 विनोद गुप्ता द्वारा स्व0 मुकेश जी के गीत जीना यहां मरना यहां व किसी की मुस्कुराहटों पर हो निसार आदि गीत गाये जो दर्शकों बहुत पसंद आये। संजना जी ने युगल गीत व सत्यम शिवम सुंदरम आदि गीत गाकर स्व0 लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस प्रकार कार्यक्रम में महान गायकों द्वारा गाये गीतों को सभी कलाकारों ने पेश कर कार्यक्रम को एक शानदार मुकाम तक पहुंचाया जिसको दर्शकों ने बहुत सराहा और आईंदा भी इस प्रकार के कार्यक्रम करने की इच्छा जाहिर की।
इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री संदीप गुप्ता व उनके सहयोगी श्री राजेश गोयल एडवोकेट, श्री मेहबूब आलम व डा0 विनोद गुप्ता
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुबोध उनियाल जी (कैबिनेट मंत्री) उत्तराखण्ड सरकार, विशेष अतिथि श्री अशोक कुमार जी (आई०पी०एस०) डी०जी०पी० उत्तराखण्ड वा दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा, मुख्य संरक्षक विजय बग्गा, संरक्षक सुशील अग्रवाल, संरक्षक रवि मल्होत्रा, अध्यक्ष पंकज मैसोन, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा सचिव दिव्य सेठी, संयोजक मनीष शर्मा मौजूद रहे।
