अलविदा जुम्मा हो गया अब चल रही ईद की तैयारी

गूंज टीम की और से ईद मुबारक आप सभी को हार्दिक बधाई और हंसते रहिए प्यार बांटते रहे और खुश रहें।

0 858

 

देहरादून उत्तराखंड  मे आज अलविदा जुम्मा था इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ये जुम्मा मुबारक की बेसबरी से इंतजार करते हैं। क्योंकि अलविदा जुम्मा इसलिए मनाया जाता है क्योंकि रमजान माह जब शुरू होता है 1 महिने के लिए रोजे रखे जाते हैं और 1 महीने के जो 4हफ्ते होते हैं वो लास्ट हफ्ता अलविदा जुम्मा को समर्पित होता रमजान को अलविदा कहने को और अलविदा जुम्मा होने के बाद से ही ईद की तैयारी जोरों शोरों से शुरू हो जाती है और ईद इसलिए मनाई जाती है मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में ईद उल फितर का उत्सव शुरू हुआ माना जाता है कि पैगंबर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी इसलिए जीत की खुशी में सबका मुंह मीठा करवाया था और तभी से ईद का उत्सव मनाया जाता है ओर इसको मीठी ईद और ईद उल फितर का नाम दिया गया और ईद का त्यौहार मुस्लिम समुदाय बहुत खुशी से सबके साथ मनाते हैं कहते हैं ईद के दिन दुश्मन भी गले लग जाते हैं और साथ में ईद की खुशियां मनाते हैं और सारे गीले शिकवे भूल जाते हैं ईद के दिन सभी लोग नमाज़ पढ़ते हैं मस्जिदों में ईद गाह में बड़े छोटे सभी लोग इस दिन नमाज़ अदा करते हैं और गले लग कर एक दूसरे को मुबारक बाद देते हैं फिर एक दूसरे के घर जाकर मेहमान नवाजी करते हैं शीर कोरमा खीर अन्य पकवान बनाकर खिलाए और बाटे जाते हैं और छोटों बच्चों को ईदी भी देते हैं जिसे लेकर बच्चें और बड़े दोनो खुश हो जाते हैं कहतें हैं की मुस्लिम समाज में ये त्यौहार सबसे खास और बड़ा माना जाता है जो एक दूसरों को एक साथ लाकर जोड़ता है और प्यार एकता का संदेश देता है। हमारी पूरी खबर

गूंज टीम की और से ईद मुबारक आप सभी को हार्दिक बधाई और हंसते रहिए प्यार बांटते रहे और खुश रहें।

 

रिपोर्टर शबनम अंसारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More