स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट यूपीसीएल द्वारा आज दिनांक 24/02/2022 को घंटाघर से नीचे दो दुकानों के आगे 5*4 के बिजली के बॉक्स लगाए जा रहे है जिसका व्यापारियों ने किया विरोध।

श्री पंकज दीदान जी को अपनी कार्यकारिणी के साथ मौके पर भेजा और यूपीसीएल के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर काम को रूकवाया साथ ही एडीएम श्री के.के मिश्रा जी से फोन पर बात करी तो उनके द्वारा आश्वासन दिया गया

0 517

 

आज दिनांक 24/02/2022 को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यूपीसीएल द्वारा घंटा घर से नीचे दो दुकानदारों के आगे 5*4 के बिजली के बॉक्स लगाए जा रहे थे जिसकी सूचना दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री पंकज मैसोंन जी को दी गई तो तुरंत कार्यवाही करते हुए उन्होंने महामंत्री श्री पंकज दीदान जी को अपनी कार्यकारिणी के साथ मौके पर भेजा और यूपीसीएल के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर काम को रूकवाया साथ ही एडीएम श्री के.के मिश्रा जी से फोन पर बात करी तो उनके द्वारा आश्वासन दिया गया की कल मौके पर आकर में देखता हूं और जो हमसे व्यापारी हित के लिए संभव हो पाएगा वो आप सभी के लिए किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष श्री हरीश विरमानी, महामंत्री श्री पंकज दीदान, संरक्षक श्री रवि मल्होत्रा संरक्षक श्री संतोख नागपाल, युवा अध्यक्ष श्री मनन आनंद, मोहम्मद असलम अन्य कई व्यापारी गण मौजूद रहे।

 

मुख्य संपादक मनीष सकलानी 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More