स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर एडीएम फाइनेंस श्री k.k mishra जी एवम स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की मौजूदगी में नगर निगम टाउन हॉल में दून वैली महानग उद्योग व्यापार मंडल के पद अधिकारी गण एवम व्यापारियों के साथ एक बैठक।

आज दिनांक 23/02/2022 को नगर निगम टाउन हॉल में एडीएम फाइनेंस श्री के.के मिश्रा जी एवम स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के पद अधिकारी गणों एवम व्यापारियों के साथ एक बैठक आहूत की गई जिसमे स्मार्ट सिटी अधिकारियों द्वारा कोतवाली से नीचे का जो कार्य किया जाएगा उसकी एक प्रेजेंटेशन दिखाई गई

0 207

 

आज दिनांक 23/02/2022 को नगर निगम टाउन हॉल में एडीएम फाइनेंस श्री के.के मिश्रा जी एवम स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के पद अधिकारी गणों एवम व्यापारियों के साथ एक बैठक आहूत की गई जिसमे स्मार्ट सिटी अधिकारियों द्वारा कोतवाली से नीचे का जो कार्य किया जाएगा उसकी एक प्रेजेंटेशन दिखाई गई तो दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री पंकज मैसोन जी द्वारा जैसा पूर्व में बोला गया था की आप 5-5 दुकानों के आगे नाली को खोलकर साफ कर के और उसे सही ढंग से आरसीसी की बनाकर ही आगे के काम की शुरवात करेंगे उसी ढंग से काम को करेंगे और व्यापारी को कोई भी दिकतो का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस पर एडीएम फाइनेंस श्री के.के मिश्रा जी ने आश्वासन दिया की जैसा आप चाहते हैं कार्य बिलकुल वैसा ही होगा पहले जो गलतियां अधिकारियों द्वारा की गई है उसको दोहराया नही जायेगा। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक श्री विजय बग्गा, (संरक्षक श्री सुशील अग्रवाल, श्री कालू भगत जी, श्री रवि मल्होत्रा, श्री सुरेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शेखर फूलारा, उपाध्यक्ष श्री हरीश विरमानी, महामंत्री श्री पंकज दिदान, मंत्री श्री विनय नागपाल, उपाध्यक्ष श्री विनीत मिश्रा, युवा अध्यक्ष श्री मनन आनंद, युवा सचिव श्री दिव्य सेठी, श्री नवीन अरोरा, श्री मनीष कुलेथा, श्री सनी कुमार, श्री इंदर प्रकाश सेहगल, श्री हर्ष कक्कड़, श्री तीरथ सचदेवा, श्री दीपू नागपाल, मोहम्मद नादेश, श्री नरेंद्र छाबरा, श्री दक्ष गंभीर अन्य कई व्यापारी गण मौजूद रहे।

मुख्य सम्पादक मनीष सकलानी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More