रिपोर्टर सबनम अंसारी ने की आम जनता से वोट करने की अपील

उत्तराखंड मै आज होंगे 70 विधानसभा सीटो मै मतदान ,वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी।उत्तराखण्ड पुलिस ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।

0 3,287

उत्तराखंड मै आज होंगे 70 विधानसभा सीटो मै मतदान ,वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी।उत्तराखण्ड  पुलिस ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। हर चौक पर और बाहर से आने वाली गाड़ियां हो रही है चैक ताकि आज वोटिंग के दौरान कोई शहर में मसला ना हो इसके लिये पूरी ऐतिहात के साथ पुलिस अपना काम तेज़ी से और बहुत सावधानी पूर्वक कर रही है
कल के दिन जनता को भी कोई परेशानी ना हो । उत्तरकाशी जिले में 6, चमोली 6, रुद्रप्रयाग 5, टिहरी 10, देहरादून 23, हरिद्वार 24, पौङी गढ़वाल 10, पिथौरागढ़ 8, बागेश्वर 5, अल्मोड़ा 10, चम्पावत 5, नैनीताल 17 और ऊधमसिंह नगर जिले में 21 आदर्श पोलिंग बूथ स्थापित किये गये हैं। पंक्तियों में खड़े वोटर्स के लिये स्वयंसेवक, टोकन वितरण व पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। नेत्रहीन/दुर्बल/बुजुर्ग एवं गर्भवती तथा स्तनपान कराने वाली माताओं को मतदान के लिये प्राथमिकता दी जायेगी। पंक्ति लम्बी होने पर बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं हेतु बैठने की व्यवस्था की गई है। मतदान कर्मियों व स्वयंसेवकों का उचित व्यवहार सुनिश्चित किया गया है। मतदान कर्मियों की यथासम्भव एक जैसी पोशाक होगी। वोटर्स के लिये Do’s and Don’ts तय होंगे। वोटर्स से फीडबैक फार्म भरवाया जाएगा।
कहते हैं वोट डालना जनता को बहुत ज़रूरी होता है इससे वोटर लिस्ट में नाम तो आता ही है बल्कि वोट डालना हर नागरिक का कर्तव्य भी होता है साथ ही ये भी पता चलता है कि आम जनता सरकार से कितनी खुश है और कितनी ना खुश है और किसने अच्छा काम किया और पब्लिक किस सरकार को ज़्यादा समर्थन देती है जो देश के हित में कार्य करती है ।
इस बार का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस बार जनता कुछ और ही चाहती है ताकि उत्तराखंड राज्य तरक्की करे ओर हमारे छेत्र मै बदलाव और उनके हित में कार्य हो ।

// जय हिंद जय भारत //

रिपोर्टर शबनम अंसारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More