पटेल नगर में श्याम सुंदर मंदिर के सामने सड़क के डिवाइडर के बीच में एक कट प्रशासन द्वारा बंद किया जा रहा था जिसका व्यापारियों एवम मंदिर समिति समिति द्वारा किया गया विरोध ।

मौके पर स्थानीय पार्षद महिपाल धीमान, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन, पटेल नगर अध्यक्ष अमरदीप सिंह, पूर्व पार्षद गोविंद मोहन, मनोज सूरी, डिंपल सभरवाल, दीपक चांदना, अजय कथुरिया, करतार सिंह, हरीश आनंद, इंद्रमोहन भाटिया, बॉबी, सोनू शर्मा, बलजीत सिंह, पिंटू चांदना, अमन गुलाटी, नीरज मेंहदीरत्ता, तिलक राज भाटिया अन्य कई व्यापारी गण मौजूद रहे।

0 592

दिनांक 20/01/2022 को पटेल नगर में श्याम सुंदर मंदिर के पास सड़क के बीच में बने डिवाइडर के बीच में जो एक कट था वो प्रशासन द्वारा बंद किया जा रहा था जिसका स्थानीय व्यापारी एवम मंदिर समिति द्वारा विरोध किया गया। इस मौके पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल पटेल नगर इकाई अध्यक्ष श्री अमरदीप सिंह जी द्वारा व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री पंकज मैसोन जी को मौके पर बुलाया गया वहां पहुंचकर सारी इस्तीथी को समझकर और व्यापारियों से बात करके एसएसपी श्री जन्मेजय खंडूरी जी से फोन पर बात कर के आज के लिए कार्य को रूकवाया गया और साथ ही माननीय विधायक श्री विनोद चमोली जी के संज्ञान में लाया गया की इस प्रकार से इस कट को बंद करने से स्थानीय व्यापारियों एवम आम जनमानस को आने जाने में कठिनाई होगी जिस पर उन्होंने आश्वासन देकर आज श्याम को 7 बजे मौके पर पहुंचकर वहां का जायजा लिया और स्थानीय लोगो से बात करके व्यापारियों एवम आम जन की समस्या को समझते हुए तुरंत कार्यवाही करते हुए एसएसपी से बात कर के इस कट को बंद ना करने के लिए मना किया गया जिसपर एसएसपी जन्मेजय खंडूरी जी द्वारा आश्वासन दिया गया की हम इस कट को बंद नही करेंगे उसके लिए माननीय विधायक श्री विनोद चमोली, पार्षद महिपाल धीमान, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन, पटेल नगर अध्यक्ष अमरदीप सिंह एवम समस्त व्यापारी गण और मंदिर समिति के प्रयास से यह कार्य सफल हो पाया इसके लिए सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। इस मौके पर स्थानीय पार्षद महिपाल धीमान, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन, पटेल नगर अध्यक्ष अमरदीप सिंह, पूर्व पार्षद गोविंद मोहन, मनोज सूरी, डिंपल सभरवाल, दीपक चांदना, अजय कथुरिया, करतार सिंह, हरीश आनंद, इंद्रमोहन भाटिया, बॉबी, सोनू शर्मा, बलजीत सिंह, पिंटू चांदना, अमन गुलाटी, नीरज मेंहदीरत्ता, तिलक राज भाटिया अन्य कई व्यापारी गण मौजूद रहे।

– मुख्य सम्पादक मनीष सकलानी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More